युवक ने दादा व चाचा को चाकू से मारकर किया घायल

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एक युवक ने अपने दादा व चाचा को चाकू से मारकर घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सूरजू बिन्द की बहू और पौत्र मदनू का आपस में जमीनी बंटवारा चल रहा था। बंटवारे को लेकर विवाद होने से नाराज मदनू ने अपने दादा सुरजू बिन्द व चाचा रामू बिन्द को चाकू से मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी जिस पर पहुंची पुलिस घायल सुरजू व रामू को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुइथाकला ले गयी जहां समाचार लिखे जाने तक उनका उपचार चल रहा था। घटना के सम्बन्ध में  पीड़ित द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दी गयी जिस पर पुलिस मामले में आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

No comments

Post a Comment

Home