अकीदत से मना हजरत इमाम हसन का जन्मदिन

जौनपुर। हजरत इमाम हसन अ.स. के जन्मदिन पर जनपद में महफिलों, तकरीरों व नज्र नयाजों का आयोजन हो रहा है। जौनपुर अजादारी काउंसिल कार्यालय, शेख नूरूल हसन मेमोरियल कार्यालय मखदूम शाह अढ़न, अहसन मेमोरियल कार्यालय उर्दू बाजार,  इस्लाम का चौक, सदर इमामबाड़ा, कल्लू इमामबाड़ा, शाह का पंजा, शिया जामा मस्जिद, कटघरा, सिपाह, कचगांव, बलुआ घाट, पोस्ती खाना, दालान इमामबाड़ा, दलेल खां इमामबाड़ा, चहारसू की मस्जिद पर नज्र एवं नेयाज का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शिया जामा मस्जिद, नवाब बाग, कसेरी बाजार में जोहर की नमाज के बाद इमामे जुमा पर मौलाना महफुजुल हसन खां ने हजरत इमाम हसन के वेलादत के मौके पर मुबारकबाद पेश किया। शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली शेख अली मंजर डेजी ने हजरत इमाम हसन की वेलादत पर उपस्थित लोगों से गले मिलकर मुबारकबाद दिया। साथ ही देश में शान्ति व उसके तरक्की के लिये दुआ किया। अन्त में एम.एम. हीरा ने उपस्थित लोगों में मिष्ठान का वितरण किया।

No comments

Post a Comment

Home