टापर बच्चे लखनऊ में हुए सम्मानित

जौनपुर।  लखनऊ में मंगलवार को प्रदेश सरकार ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। स्व, राम किशोर स्मृति बालिका इण्टर कालेज बेलापार नौपेड़वा की छात्रा दिशा गुप्ता एवं शुभम यादव को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह आईएएस बी चन्दकला द्वारा प्रशस्ति पत्र, टैब एवं 21 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। नैपाल नगर मई इण्टर कालेज हाई स्कूल की जनपद टॉपर सोनम यादव पुत्री चतर्भुज यादव को भी सम्मानित किया गया।   लखनऊ गए विद्यालय प्रबन्धक मनोज यादव एवं पिता योगेशचन्द्र गुप्ता ने कहा कि दिशा एवं शुभम ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। आज का दिन सदैव यादगार रहेंगा।

No comments

Post a Comment

Home