मतदाता सूची का घर-घर सत्यापन 1 से 30 जून तक

जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता 1 जनवरी 2019 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के गहन प्रकृति के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तर्गत 1 से 30 जून तक बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची का घर-घर सत्यापन किया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि समस्त अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हो जायं एवं निर्वाचक नामावली में दर्ज नाम, पता, आयु सहित अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों इत्यादि को दूर कर त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जाय। बूथ लेबिल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची के घर-घर सर्वे के दौरान यदि किसी दिव्यांग मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो उनसे फार्म 6 भरवाये जाने का कार्य भी किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त मतदाता सूची में विद्यमान डुप्लीकेट, शिफ्टेड एवं मृतक मतदाताओं के अपमार्जन की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने शत-प्रतिशत शुद्ध मतदाता सूची तैयार कराये जाने में जनपद के समस्त नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है।

No comments

Post a Comment

Home