Jaunpur : पुलिस अधीक्षक के के चौधरी के दिशा निर्देश पर जौनपुर शहर में वनवे लागू

आज से लागू होगी वनवे व्यवस्था सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक
जौनपुर। शहर में आये दिन लगने वाले जाम से जनसामान्य को राहत दिलाने के लिए प्रशासन आज से एकल मार्ग व्यवस्था लागू किया है। जिसके तहत शहर के मुख्य चौराहों पर बेतरतीब खड़े वाहनों से लगने वाले जाम के कारण बढ़ने वाले यातायात के दबाव से लोगों को निजात दिलाने के लिए ओलन्दगंज से फल व सब्जी विक्रेताओं को सद्भावना पुल के पार किला के पीछे स्थित खाली स्थान पर स्थापित करने की व्यवस्था की गयी है। ओलन्दगंज से चहारसू तक यातायात प्रातः 9 बजे से सायं 9 बजे तक वनवे रहेगा। इसी प्रकार चन्द्रा होटल से मछलीशहर पड़ाव व बदलापुर पड़ाव तक यातायात मार्ग वनवे रहेगा। यातायात व्यवस्था के संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि ओलन्दगंज से चहारसू तक जाने वाले वाहनों को वापस आने के लिए सद्भावना पुल मार्ग से होकर आना पड़ेगा। आगे उन्होंने बताया कि सद्भावना पुल मार्ग पर फल व सब्जी विक्रेताओं को स्थापित करने से ओलन्दगंज चौराहे पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगा। शहर में प्रायः लगने वाले जाम से स्कूली बच्चों, बिमार लोग और सामान्य राहगीर परेशान होते है। विद्यालय प्रबंधको को भी सलाह दी जायेगी कि वे शहर के व्यस्त मार्गों पर छोटे वाहनों से बच्चो को लाने व ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस प्रकार के यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने में जनसहभागिता पर भी जोर दिया गया

No comments

Post a Comment

Home