jaunpur : आग से ट्रैक्टर सहित थ्रेसर जला

जौनपुर। जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में एक किसान के खेत में  गेहूं की मड़ाई कर रहा ट्रैक्टर में अचानक आग लग गया और ट्रैक्टर धू- धू कर जलने लगा और आग  ने विकराल रुप धारण कर लिया जिससे गेहंू की फसल राख हो गयी और मड़ाई कर रहे लोग अपनी जान बचाकर  भागे। उक्त गांव के बब्बन शुक्ला किसान के खेत में दुदौली गांव निवासी विनोद कुमार गौतम अपने ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई कर रहे थे कि अचानक आग लग गया और ट्रैक्टर धू-धू कर जलने लगा जो मजदूर उस ट्रैक्टर के थ्रेसर में  गेहूं का डाठ  लगा रहे थे वह लोग किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई  जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक ट्रैक्टर थ्रेसर सहित वहां रखा गेहूं का समस्त भोज जलकर राख हो गया । 

No comments

Post a Comment

Home