राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने मनाया डा. आंबेडकर का जन्मदिवस

जौनपुर। आज दिनांक 14 अप्रैल 2018 को राष्ट्रीय लोकदल जौनपुर द्वारा संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर का 127वां जन्मदिवस तारापुर स्थित जिला कार्यालय पर डा. सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष डा. सिंह द्वारा आंबेडकर के ​चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिंह ने डा. आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के इंदौर के माहु छावनी में हुआ था। इनके पिता रामजी मोलाजी सतपाल सेना में सुबेदार थे। ये महार जाति के थे। भारत में कालेज में प्रवेश लेने वाले पहले अस्पृश्य थे। गायकवाड़ के महाराज ने आंबेडकर न्यूयार्क ​कोलंबिया विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के लिए भेजा था। आंबेडकर ने अपने अनुयायियों को शिक्षित बनो, संघर्ष करों और संगठित रहों का संदेश दिया। स्वतंत्रता भारत के पहले कानून मंत्री बने। नए संविधान की रचना 2 साल 11 महीने 18 दिन में किया। 14 अक्टूबर 1956 में लगभग 10 लाख लोगों के साथ दीक्षाभूमि नागपुर में बौद्ध धर्म स्वीकार्य किया। डा. आंबेडकर आजीवन दलितों, उपेक्षितों एवं वंचितों के लिए संघर्ष किए। इस जयंती पर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सपा छोड़कर आए देवानंद पाल ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव रामआसरे विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव रामसागर सिंह, जिला उपाध्यक्ष एसए रिजवी, सुनील सिंह, धनीराम, महेंद्र विश्वकर्मा, एसबी पाल, विनय यादव, शेर अली, सोनू यादव, हसीन, प्रवीण मौर्य, जफर आदि मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home