केन्द्रीय मंत्री से मिला लाल मस्जिद केरारकोट का प्रतिनिधिमण्डल

जौनपुर। लाल मस्जिद केरारकोट के मुतवल्ली मोबीन वारसी ने भारतीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सैयद गैरूल हसन से मिलकर उन्हें पत्रक सौंपा। नवाब युसूफ की कोठी पर हुई मुलाकात के दौरान उन्हें बताया गया कि जौनपुर की ऐतिहासिक लाल मस्जिद जो केरारकोट शाही पुल के पास स्थित है, के बगल में बहुत सारी जमीन मस्जिद के नाम से वक्फ सम्पत्ति के रूप में वक्फ बोर्ड में 1850 से रजिस्टर्ड है। वर्तमान में एक भू-माफिया मस्जिद की जमीन पर जबर्दस्ती कब्जा करने का प्रयास कर रहा है जबकि उपरोक्त मामला न्यायालय व वक्फ ट्यूमिनल कोर्ट लखनऊ में विचाराधीन है तथा उस पर न्यायालय से स्टे भी है। इसके बावजूद उपरोक्त भू-माफिया आये दिन जबर्दस्ती करके मस्जिद की जमीन पर नाजायज कब्जा करना चाहता है। केन्द्रीय मंत्री श्री हसन ने मुतवल्ली की बात सुनकर कहा कि आप लोगों के साथ सरकार और प्रशासन है। कोई अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने जांच कराकर कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। साथ ही सम्बन्धित अधिकारी को मामले का हल करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुतवल्ली मोबीन वारसी के अलावा सद्दाम हुसैन, जावेद अजीम, रेयाजुल हक, नवाब अर्शी, फिरोज खान, रियाज खान, जामी हबीब सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home