जन-गण-मन संस्था के दो दिवसीय शीराज-ए-हिन्द महोत्सव का हुआ समापन

जौनपुर। जन-गण-मन संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय शीराज-ए-हिन्द महोत्सव का समापन बीती रात हो गया जहां संस्था द्वारा जिले का नाम देश में रोशन करने वालों को सम्मानित किया गया। रमाकांत पाण्डेय डीआईजी/एसएसपी कानपुर देहात, शचीन्द्र पटेल एसपी भदोही, डा. गोपाल मिश्र, डा. विशेष नारायण मिश्र रामभद्राचार्य विश्वविद्यालय चित्रकूट, केशव प्रसाद उपाध्याय पूर्व प्रधानाचार्य, नासा के पूर्व वैज्ञानिक डा. सरोज मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष मड़ियाहूं रुकसाना कमाल, उद्योग जगत में विजय सिंह को जौनपुर रत्न से सम्मानित किया गया। साथ ही डा. मनोज मिश्रा को जनसंचार, जेसीआई शाहगंज शक्ति खुशबू जायसवाल, संगीता जायसवाल, कैलाशनाथ सिंह, विनोद तिवारी, सतीश सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, हिम्मत बहादुर सिंह को पत्रकारिता, नशा उन्मूलन में पत्रकार राजकुमार सिंह, व्यवसायिक एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आईबी सिंह, व्यापार के क्षेत्र के लिये इन्द्रभान सिंह, सामाजिक सौहार्द में राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, न्यूज पोर्टल के क्षेत्र में अंकित जायसवाल, इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिये महेन्द्र शर्मा, सै. हैदर रजा, उर्दू पत्रकारिता के क्षेत्र में मेराज अहमद, जियाउद्दीन, सोशल मीडिया के लिये अब्दुल्ला तिवारी को विशेष सम्मान से नवाजा गया। इसी तरह महिला विंग की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की टीम ने नारी सशक्तिकरण के लिये 5 संस्कारी बहू रेणुका सिंह ग्राम प्रधान कटहरी, ज्योति अस्थाना, सदफ अब्बास, अंजू वर्मा, प्रभा जायसवाल, अल्पना जायसवाल को चयनित किया था जिन्हें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सै. गैरूल हसन रिजवी, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, अध्यक्ष असलम शेर खान, महासचिव श्याम नारायण पाण्डेय ने स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद अतिथियों को संस्था ने विशेष सम्मान से नवाजा। साथ ही जिले के अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत राग जौनपुरी से डा. गोपाल मिश्रा ने किया जिसके बाद रिद्म डांस फैक्ट्री, दीपक ग्रुप इलाहाबाद, फ्रेंड्स डांस क्लब जौनपुर, फ्रेंड्स डांस क्लासेज आजमगढ़, जी टीवी के डांस इंडिया डांस के मेगा शो की प्रतिभागी अनंया जायसवाल सुल्तानपुर, तपस्या ग्रुप आजमगढ़ सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। वहीं सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने व्यंग्य तो आकिल जौनपुरी ने शायरी सुनाकर लोगों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख व हसनैन कमर दीपू ने संयुक्त रूप से किया। अन्त मतें संयोजक आशीष चौरसिया ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। किया। इस अवसर पर इस अवसर पर संरक्षक संजय सिंह, उद्योगपति अशोक सिंह, कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह, मोती लाल यादव, संजय उपाध्याय, लोलारक दूबे, फैसल हसन तबरेज, सै. शहंशाह आब्दी, फाजिल सिद्दीकी, डा. संदीप पाण्डेय, अनिल गुप्ता, आजम जैदी, रिजवान हैदर राजा, अंजू पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home