जिला प्राधिकरण ने शिविर लगाकर लोगों को दी विधिक जानकारी

जौनपुर। लोकेश वरूण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राज्य प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व अजय त्यागी जिला जज/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण के निर्देशन में जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में लोगों को विधिक रूप से जागरूक किये जाने हेतु ग्राम महगांवा विकास खण्ड करंजाकला में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी नमन राय ने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं तथा गरीब असहाय एवं कमजोर वर्ग को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं से लोगों को अवगत कराया। अध्यक्षता करते हुये लोकेश वरुण सचिव जिला प्राधिकरण ने बताया कि सामान्य जनजीवन में आने वाली किसी समस्याओं के निराकरण हेतु जिला प्राधिकरण के फ्रन्ट कार्यालय पर आकर निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन मनोज वर्मा रिटेनर एडवोकेट ने किया। अन्त में नमन राय सहायक विकास ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक दिलीप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मीना रानी, लेखपाल प्रभात यादव, अनुराग सिंह, ग्राम प्रधान चिन्ता देवी सहित पीएलवी सुबाष यादव, सुनील गौतम, सुरेश यादव आदि उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home