मिस वर्ल्ड व इण्डिया की प्राइमरी पाठशाला है मिस यूपी क्वीनः सागर

जौनपुर। शीराज-ए-हिन्द की सरजमीं पर पहली बार मिस यूपी क्वीन जैसे भव्य कार्यक्रम को अंजाम दिया जा रहा है। पिछले दो माह से फ्रैण्ड्स ग्रुप ट्रस्ट के बैनर तले प्रदेश के विभिन्न महानगरों व जनपदों में ऑडिशन कार्यक्रम के माध्यम से 20 प्रतिभागियों का चयन हुआ है। इन प्रतिभागियों में से किसके सिर पर मिस यूपी का ताज लगेगा, इसका फैसला 22 अप्रैल को होगा। उक्त बातें कार्यक्रम की प्रोग्राम डायरेक्टर ज्योति कपूर ने शनिवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। इसी क्रम में आयोजन समिति के संरक्षक विनीत सेठ ने बताया कि कार्यक्रम में बालीवुड अभिनेत्री मंजरी फड़नीस, अभिनेता अभिनव कुमार, अनिरूद्ध सिंह, भोजपुरी अभिनेत्री इला पाण्डेय, अमृता पाण्डेय, फिल्म डायरेक्टर इश्तेयाक शेख बंटी सहित तमाम कलाकारों की गरिमामयी उपस्थिति हो रही है। शर्मिला सिन्हा व ममता उपाध्याय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से जौनपुर जैसे शहर को स्मार्ट बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है। कोरियोग्राफर सागर शान ने बताया कि हमारा यह कार्यक्रम मिस यूनिवर्स, मिस वर्ल्ड और मिस इण्डिया की प्राइमरी पाठशाला है। इसके माध्यम से जौनपुर जैसे छोटे शहर की छिपी प्रतिभा को विश्व पटल पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजक कोरियोग्राफर सलमान शेख ने सभी का स्वागत करते हुये कहा कि सभी के स्नेह व सहयोग से मिस यूपी क्वीन का आयोजन हो रहा है जो जनपद ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की समस्त प्रतिभाओं के लिये एक शुभ संकेत है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की फैशन डिजाइनर रूपाली गुप्ता भी अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी। इसी क्रम में श्री शेख ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश के युवाओं में आग लगाने वाले जनपद के क्यूरियस बैंड की दमदार प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर अनिल गुप्ता, प्रीति गुप्ता, रामजी जायसवाल, सुशील वर्मा, चारू शर्मा, कल्पना केसरवानी, केके जायसवाल, चन्द्रशेखर जायसवाल, मनी, कन्हैया, सत्यम, अभिषेक, सारिक, सलीम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अंत में संस्था की डायरेक्टर मिनाज सलमान शेख ने समस्त आंगतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home