नूमैरौ यूनों ब्राण्ड शोरूम में है ग्राहकों का सर्वाधिक हित: राज्यमंत्री

 
जौनपुर। शहर के जेसीज चौराहा वाजिदपुर रोड उत्सव मोटल स्थित ब्लैकबेरी के बगल में शनिवार को जनपद का पहला नूमैरौ यूनो ब्राण्ड शोरूम का भव्य उद्घाटन हो गया। उद्घाटन प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि यह जनपद का पहला शोरूम है। अब यहां के लोगों को महानगरों में जाने की जरूरत नहीं है। यहां पर ग्राहकों का खास ध्यान रखा गया है। उन्होंने उच्च स्तरीय वातानुकूलित शोरूम की खुले कंठ से प्रंशसा करते हुए कहा कि यह जनपद के अन्य शोरूमों की अपेक्षा अलग है। एक ही छत के नीचे इस ब्राण्ड के सारे कपड़े उपलब्ध है। स्टोर मैनेजर सफीकुर रहमान ने कहा कि इस प्रतिष्ठïान पर नूमैरौ यूनो ब्राण्ड के शर्ट, टी शर्ट, जीन्स, काटन, टाउजर आदि सामान 18 से लेकर 50 वर्ष तक के लोगों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा यहां पर डेविट फिट और मार्टिन फिट मिलता है जो किसी भी ब्राण्ड में नहीं मिलता है। कपड़ों की खरीदारी नगदी के साथ-साथ डेविट कार्ड से भी की जा सकती है। प्रथम दिन ही प्रतिष्ठïान पर खरीदारों का रेला उमड़ा पड़ा। सुबह से लेकर देर रात्रि तक ग्राहकों का आवागमन लगा रहा। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह, अमित सिंह वत्स, राज्यमंत्री के प्रतिनिधि अजय सिंह, जय प्रकाश सिंह, पवन सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, गौरव सिंह, सौरव सिंह समेत तमाम गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अंत में प्रतिष्ठïान के अधिष्ठाता रविन्द्र प्रताप सिंह बच्चा एवं एवं शैलेन्द्र सिंह गप्पू ने लोगों को विश्वास दिलाया कि इसी तरह से हमारे दोनों शोरूम ब्लैक बेरी और नूमैरौ यूनो ब्राण्ड में हमेशा नया कलेक्शन उपलब्ध रहेगा। इसके बाद उन्होंने आए हुए लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। 

No comments

Post a Comment

Home