निःशुल्क होमियोपैथिक अस्पताल का एसपी ने किया उद्घाटन

जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के समाधगंज में स्थित काली माता मंदिर परिसर में शीतला हरि धर्मार्थ होमियोपैथिक चिकित्सालय  खुला जिसका उद्घाटन आरक्षी अधीक्षक केके चौधरी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर बताया गया कि इस चिकित्सालय पर गरीबों का उपचार प्रत्येक शनिवार डा. बीपी सिंह  द्वारा निःशुल्क किया जायेगा। इस अवसर पर एडीओ पंचायत साहब सिंह, डा. अंकित सिह, लाल प्रताप सिंह, मनोज सिंह, सुमित सिंह, विजय प्रताप सिह सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home