बदलापुर पड़ाव के पास गुरुवार को सुबह नाले में एक मासूम का शव मिलने से हड़कम्प

जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर पड़ाव के पास गुरुवार को सुबह नाले में एक मासूम का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। उसकी मुंह कूचकर निर्मम हत्या की गयी थी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वह कल की शाम से गायब था। बताते हैं कि बुधवार को नगर के कई स्थानों पर सेल लगा हुआ था और लोग खरीदारी करने में व्यस्त थे। बदलापुर पड़ाव पर भी कपड़े आदि का सेल लगा हुआ था।  सेल में ही रज्जू का सात वर्षीय पुत्र परवेज कहीं लापता हो गया। परिजनों ने उसकी संभावित स्थानों पर तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। गुरुवार की सुबह घर के पास ही एक नाले में जब उसका शव मिलने तो परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गयी। घर में रोना-पीटना शुरु हो गया। इधर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी। शव को नाले से बाहर निकाला गया तो पता चला किसी ने उसका सिर, मुंह कूचकर निर्मम हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे क्या कारण थी पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

No comments

Post a Comment

Home