श्री सर्वेश्वरी समूह ने रामनगर में किया श्रमदान

जौनपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह जनपद शाखा ने अघोरेश्वर महाप्रभु द्वारा श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना के समय से चलाये गये मानव सेवा के हितार्थ 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत शनिवार को श्रमदान किया। यह श्रमदान नगर के रामनगर भड़सरा वार्ड में नाली व सड़क की सफाई करके किया गया। इस मौके पर बताया गया कि श्री सर्वेश्वरी समूह के कार्यक्रमों में दहेज रहित विवाह, जाड़े में कम्बल वितरण, अलाव की व्यवस्था, निःशुल्क चिकित्सा शिविर सहित अन्य आयोजन हैं। शनिवार को किये गये श्रमदान पर क्षेत्रवासियों ने समूह परिवार की प्रशंसा किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, समरजीत सिंह, तेज बहादुर सिंह, रामचन्द्र, भानू सिंह, राना सिंह, अश्वनी सिंह, अजीत सिंह, अजीत रावत, फुन्नन, लाल साहब सिंह, रामसिंह मौर्या सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home