प्राथमिक शिक्षकों ने मृत साथी के परिजन को दी धनराशि

जौनपुर। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षकों ने अपने मृत साथी को सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित किया। मालूम हो कि अशोक कुमार बतौर प्रधानाध्यापक जमुनीपुर में तैनात थे। बीमारी से उनकी मृत्यु हो गयी थी। मृत्यु के तुरन्त बाद शिक्षकों ने 46000 हजार रुपये की धनराशि मृत शिक्षक के परिवार को दिया। इसी को लेकर बीआरसी बरसठी सरसरा में खण्ड शिक्षा अधिकारी बरसठी जवाहर लाल यादव के नेतृत्व में 1 लाख 5 सौ रुपये की दूसरी किस्त के रूप में सहाता मृत शिक्षक की पत्नी माधुरी देवी को दिया गया। इस अवसर पर अमरनाथ यादव, अश्वनी सिंह, अरुण यादव, राकेश उपाध्याय, संत लाल, लाल बहादुर यादव, मानिक चन्द्र, शिव प्रकाश सिंह, सुभाष यादव, ओम प्रकाश चौरसिया सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home