पुलिस कर्मियों का विदाई समारोह कर्तव्य ,क़ानून की रक्षा करना प्रत्येक मानव का फर्ज : एस पी

जौनपुर : कर्तव्य और क़ानून की रक्षा करना प्रत्येक मानव का फर्ज बनता है | यही एक ऐसा माध्यम है जो देश की एकता , अखण्डता को मजबूत बनाता है | सेवा काल के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा किये गए उत्क्रिस्ट कार्य को भुलाया नहीं जा सकता | इसलिए पुलिस कर्मियों के सेवा निबृत्ति के बाद समाज और क़ानून के प्रति उनकी नैतिक जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं |
क्यों की सेवा निवृत्ति  के बाद पुलिस कर्मी स्वतंत्र रूप से सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सक्षम होता है | उक्त बातें बुद्धवार को पुलिस लाइन में आयोजित सेवा निवृत्ति  पुलिस कर्मियों के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस आधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कही | उन्होंने कहा की सेवा निवृत्ति  प्राप्त करने के बाद पुलिस कर्मी अपने परिवार में सदा के लिए जाएँ गें लेकिन समाज के प्रति उनकी नैतिक जिम्मेदारियां और बढ़ जायेगी | मुझे पूर्ण विशवास है की वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वहन करेंगे | अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले पुलिस कर्मियों को आशीर्वचन देते हुए उन्हों ने कहा की सेवा निबृत्ति पुलिस कर्मियों का जीवन सुखमय , मंगलमय , और दीर्घायु से परिपूर्ण रहे यही मेरी शुभ कामना है |
विदाई समारो में सेवा निवृत्त पुलिस कर्मियों को शाल, छाता , पुस्तक भेंट किया गया | इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक कृपा शंकर कन्नौजिया , उप निरीक्षक मनीष कुमार सिंह , रविन्द्र नाथ सिंह , रमेश राय सहित अनेक पुलिस कर्मी उपस्थित रहे |  

No comments

Post a Comment

Home