जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने दिया निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति बैठक हुई जहां जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी सिंह को जिले के सभी पीएचसी एवं सीएचसी पर बेड, बेडशीट, पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई का विशेष ध्यान देते हुये सभी जरूरी उपकरण, पर्याप्त मात्रा में दवा की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रसव के उपरान्त 48 घण्टे तक प्रसूताओं को न छोडे़ं, क्योंकि प्रसव उपरान्त प्रसूता 48 घण्टे तक डेंजर जोन में ही रहती है। जिलाधिकारी ने डोभी सीएचसी के मेडिकल आफिसर एसके वर्मा के अच्छे कार्य के लिये प्रोत्साहित करते हुये अन्य लोगों को एसके वर्मा से प्रेरणा लेने के लिये कहा। इस अवसर पर सीडीओ आलोक सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आरके सिंह, डा. एसके यादव, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home