शिक्षामित्रों ने अर्द्धनग्न होकर किया जोरदार प्रदर्शन


जौनपुर। शिक्षकों की भर्ती में शिक्षामित्रों का समायोजन कोर्ट द्वारा रद्द किये जाने के बाद से प्रदेश भर में शिक्षामित्र लगातार अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। नाराज चल रहे शिक्षामित्रों ने मंगलवार को डायट परिसर में स्थित बीएसए कार्यालय के सामने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी भी किया। इसके पहले शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द किये जाने से आक्रोशित शिक्षामित्र अर्द्धनग्न होकर नगर के प्रमुख मार्गों से जूलूस की शक्ल में टहलते हुये डायट परिसर पहुंचे जहां इस फैसले की तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किये। इस अवसर पर सैकड़ों शिक्षामित्रों की उपस्थिति रही।

No comments

Post a Comment

Home