लायंस व लायनेस क्लब गोमती का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जौनपुर। लायंस व लायनेस क्लब गोमती का 28वां पदग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ जहां मंच आपूर्ति के पश्चात लायनेस प्रियंका गुप्ता ने ध्वज वन्दना का पाठ किया। साथ ही अनन्या गुप्ता ने गणेश वन्दना पर नृत्य प्रस्तुत किया तो स्वागत गीत अपूर्वी गुप्ता ने किया। तत्पश्चात सभा प्रारम्भ के साथ सत्र 2016-17 के सचिव दिनेश श्रीवास्तव ने वर्ष भर के सेवा कार्यों की रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत किया। अध्यक्षता करते हुये क्लब अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि सत्र 2016-17 में जो भी सेवा कार्य हुये, वे आप सभी सदस्यों के सहयोग से हुये हैं। साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों को सम्मानित किया। नये सदस्य हीरा लाल मोदनवाल, जितेन्द्र गुप्ता एवं मो. तौफीक को इलाहाबाद से पधारे लायन राजेन्द्र गुप्ता ने दीक्षित करके लायन्स की सदस्यता ग्रहण करायी। सत्र 2017-18 के लायन अध्यक्ष गणेश गुप्ता व लायनेस अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता के साथ पूरी टीम को वाराणसी से आये निवर्तमान मण्डलाध्यक्ष अनिल तुलस्यान ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि मण्डलाध्यक्ष बीएम सिंह ने कहा कि हम लायन सेवावृति हैं। समाज में निःस्वार्थ सेवा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। वर्तमान अध्यक्ष गणेश गुप्ता ने कहा कि क्लब इस वर्ष सभी मानकों पर सेवा कार्य करते हुये नये आयाम स्थापित करेगा। अन्त में अध्यक्ष द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक गुप्ता ने किया तो सभी के प्रति धन्यवाद उपमण्डलाध्यक्ष द्वितीय डा. क्षितिज शर्मा ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक दिनेश श्रीवास्तव व विभा श्रीवास्तव, पवन जायसवाल, आशीष गुप्ता, राजीव राज श्रीवास्तव, सुधाकर मौर्या, संजय साहू, विरेन्द्र सिंह, त्रिलोकी, सुधा मौर्या, डा. प्रियम्बदा सिंह, इन्दू सिंह, सुनील जायसवाल, चन्दन साहू उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home