अजय यादव ने क्रास कन्ट्री रेस में मारी बाजी

जौनपुर । उप क्रीड़ा अधिकारी मो0 रूस्तम खॉं ने बताया कि इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 05 किमी का क्रास कन्ट्री रेस बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन कुत्तूपुर तिराहे से स्टेडियम तक किया गया।  रेस का शुभारम्भ जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस रेस में कुल 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ियों को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डा0ॅ राजाराम यादव नेे पुरस्कृत किया । इस अवसर पर इन्दिरागांधी स्टेडियम में पूर्वाचल विश्वविद्यालय व प्रधानाचार्य सेन्ट जान्स स्कूल द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर राजकुमार यादव अं0भा0 तलवारबाजी प्रशिक्षक, अशोक कुमार सोनकर अं0भा0 कुश्ती प्रशिक्षक एवं पुलिस प्रशासन, वरिष्ठ नागरिक व खिलाड़ियों ने सहयोग किया। विजेता खिलाड़ियों में प्रथम अजय कुमार यादव, द्वितीय रामसमुझ पाल, तृतीय विशाल यादव, चतुर्थ सूरज कुमार पटेल, पंचम अनिल यादव एवं षष्ठम सूरज यादव रहे। उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इन्दिरागांधी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उदीयमान छोटे बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 12 व 10 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों का क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन 1.5 व 01 किमी0 का किया गया। यह प्रतियोगिता प्रमोद कुमार तिवारी  अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैमर थ्रों एथलेटिक्स के सौजन्य से किया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं  पुरस्कार वितरण खेल सचिव पूर्वान्चल विश्वविद्यालय  जितेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में 12 वर्ष से कम प्रथम सोनू यादव, द्वितीय मुकुल यादव, तृतीय अवनीश पाल तथा 10 वर्ष से कम प्रथम आयुश राव, द्वितीय रितिक यादव,तृतीय अभय विश्वकर्मा तथा सांत्वना पुरस्कार हिमांशू वर्मा, शुभी मौर्या, आदित्य कुमार को मिला। 

No comments

Post a Comment

Home