
दरअसल बीजेपी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मंत्री कामेश्वर सिंह मऊ पहुंचे थे। इस दौरान जैसे ही वो कार्यक्रम में शामिल हुए, वहां महिला कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिला कार्यकत्रियों समेत तमाम कार्यकर्ताओं का कहना था कि यहां हमारी अनदेखी की गई है। जिसके बाद प्रदेश मंत्री के सामने ही महिला कार्यकत्रियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
कार्यकर्ता लवकुश विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा जैसी सरकार को बनाने वाले हम है। उन्होंने कहा कि अगर अन्ना हजारे अांदोलन न करते तो भाजपा यहां सरकार ना बना पाती। कार्यकर्ता का एेसा सम्मान कर रहे है। एेसे सम्मान का हम बहिष्कार करते हैं। इस मामले में प्रदेश मंत्री ने कहा कि ये हंगामा नहीं है, बल्कि कार्यकर्ता अपनी बात कर रहे हैं।
No comments
Post a Comment