जौनपुर।सरायख्वाजा क्षेत्र में शनिवार को ट्रेन से कटकर दो व्यक्तियों की मौत हो गयी जिसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज निवासी सुभाष मुसहर 42 वर्ष व नगर के लाइन बाजार क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी रमाकांत 50 वर्ष आज सुबह सरायख्वाजा क्षेत्र के ककोर गहना गांव के पास स्थित रेलवे टैªक पार कर रहे
थे कि जौनपुर से फैजाबाद की तरफ जा रही टेªन की चपेट में आ गये। इस हादसे में दोनों दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के बाद जुटे लोगों ने पुलिस को अवगत कराया जिस पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान उनकी जेब से मिली डायरी से की। इसके बाद परिजनों को अवगत कराते हुये पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

No comments
Post a Comment