मानवाधिकार व मानव तस्करी पर संगोष्ठी आयोजित


जौनपुर। भारत विकास परिषद व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला जज नन्दलाल के निर्देशन में नेहरू बालोद्यान इण्टर कालेज कन्हईपुर में मानवाधिकार व मानव तस्करी पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान अतिथियों ने भारत माता व स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित करके दीप प्रज्ज्वलित किया जिसके बाद वन्देमातरम् गीत से संगोष्ठी का शुभारम्भ हुआ। तत्पश्चात् विद्यालय के बच्चों ने मां सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसी क्रम में प्राधिकरण के सचिव रवि यादव ने मानवाधिकार व मानव तस्करी पर प्रकाश डालते हुये कहा कि मानवाधिकार वे अधिकार हैं जो मनुष्य को जन्म से लेकर मृत्यु होने तक प्राप्त हैं। मानव तस्करी मुख्य रूप से बच्चों व महिलाओं का होता है जिनका उपयोग बालश्रम, वेश्यावृत्ति या यौन शोषण के लिये किया जाता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य चन्द्रकला सिंह, पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्त, अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक, सचिव अवधेश गिरि, संधिकर्ता डा. दिलीप सिंह, अन्वेषा चतुर्वेदी, निखिल, महेन्द्र प्रताप चौधरी, जितेन्द्र सिंह, अनुराग पटेल, सीडी सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। कार्यक्रम का संचालन डा. दिलीप सिंह किया। अन्त में संयोजक विक्रम गुप्त ने सभी के प्रति आभार जताया।

No comments

Post a Comment

Home