मायावती इस दौरान राज्यसभा के उपसभापति पीजे कुरियन पर भड़क गईं, उन्होंने कहा कि अगर मुझे यहां पर सवाल नहीं पूछने नहीं दिया जाएगा, तो वह इस्तीफा दे देंगी। इतना कहते ही मायावती सदन से बाहर चली गई। वहीं इसके बाद कांग्रेस ने भी मायावती के समर्थन में सदन से वॉकआउट किया। कांग्रेस के सभी सदस्यों ने भी मायावती के समर्थन में सदन से वॉकआउट किया।
देशभर में दलितों के साथ हो रहा अत्याचार
मायावती ने कहा कि मैं राज्यसभा से इस्तीफा दूंगी। उन्होंने कहा कि देशभर में दलितों के साथ अत्याचार हो रहा है। मायावती ने सदन के बाहर कहा कि सहारनपुर में वह इजाजत लेने के बाद ही गई थी, पहले उन्होंने हेलिकॉप्टर से जाने की इजाजत मांगी लेकिन इजाजत नहीं दी गई थी। इसके बाद उन्हें सड़क से जाने के लिए कहा गया, वह वहां पर सड़क के रास्ते गई थी। हमें शब्बीरबुर जाने से रोका गया था।

No comments
Post a Comment