अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रान्तीय कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश पूर्वी की प्रान्तीय कार्यसमिति की बैठक नगर के एक होटल में सम्पन्न हुई जहां सर्वप्रथम प्रान्तीय अध्यक्ष हृदय नारायण श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रीय व महासभा का ध्वज फहराया गया जिसके बाद राष्ट्रीय गीत हुआ। तत्पश्चात् भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलन के साथ महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष नीरा सिन्हा व प्रदेश उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव द्वारा भगवान चित्रगुप्त की आरती व स्तुति की गयी। इसी क्रम में मंचासीन प्रदेश अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने तमाम जनपदों से आये अध्यक्षों का स्वागत किया गया। साथ ही शीराज-ए-हिन्द कायस्थ नामक स्वजातीय पत्रिका का विमोचन चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह (कायस्थ) अध्यक्ष केपी ट्रस्ट सहित राष्ट्रीय महामंत्री निर्मल शंकर व संगठन मंत्री अरूण श्रीवास्तव द्वारा किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों को माल्यार्पण करते हुये स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री/जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने केन्द्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों सहित विभिन्न जनपदों से आये अध्यक्षों का स्वागत करते हुये आभार जताया। महिला प्रदेश अध्यक्ष नीरा सिन्हा ने कहा कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी एवं राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया जाय। युवा प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष सिन्हा ने प्रदेश में बड़ा यूथ सम्मेलन कराने व युवाओं को महासभा से जोड़ने का प्रस्ताव रखा तो राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरूण श्रीवास्तव ने गांव, ब्लाक, तहसील स्तर तक महासभा को ले जाने की बात कही। राष्ट्रीय महासचिव निर्मल शंकर ने संगठन में एकजुटता बनाये रखने पर बल दिया तो चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह ने संगठन पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष हृदय नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि जौनपुर कायस्थों का गढ़ है। यहां अकेले सदर विस में 45 से 50 हजार मतदाता हैं जो किसी भी व्यक्ति को जीता व हरा सकते हैं। प्रदेश महासचिव अरूणी चन्द्र सिन्हा ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम करके कायस्थों को महासभा से जोड़ना होगा तभी राजनीति में भागीदारी बढ़ेगी। इस दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार दिनेश चन्द्र सिन्हा, प्रधानाचार्य अनीता आनन्द, समाजसेवी शशि कुमार श्रीवास्तव, सम्पादक सरोज श्रीवास्तव, भाजपा कार्यकर्ता अमित श्रीवास्तव, विद्यार्थी वंशिका अस्थाना व डा. रजनीश श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अस्थाना भइया जी, आनन्द मोहन श्रीवास्तव, रघुवंश सहाय, राजकपूर श्रीवास्तव, भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव, अजय आनन्द, जय आनन्द, सुधीर अस्थाना, दयाशंकर निगम, विजय श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, एससी लाल, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, श्याम रतन श्रीवास्तव, अमित निगम, विजय श्रीवास्तव, सुरेश अस्थाना सहित सैकड़ों कायस्थ बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक राकेश श्रीवास्तव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home