चोरों को नहीं पुलिस का खौफ,तहसील परिसर से बाइक उड़ाया

जौनपुर। चोरों को नहीं है किसी का खौफ चाहे कोतवाली हो या तहसील परिसर। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखनें को मिलता है केराकत तहसील परिसर में जहा गाड़ियां तो मिनटों में ऐसे गायब होती है जैसे गधे के सर से सींघ। इस तहसील में वाहन चोरी होने की कई वारदातें हो  चुकी पर बरामदगी एक की भी नहीं हो पायी। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष का पुत्र गौरव अपने दादाजी के साथ सोमवार की दोपहर  हीरो होण्डा स्प्लेंडरयू पी 62 ए बी -8953 से तहसील किसी कार्य से आया था। तहसीलदार आवास के पास बाइक खड़ी कर तहसील में चला गया । तभी बारिश होने लगी उसका फायदा उठाकर वाहन चोरों ने बाइक गायब कर दी। काफी खोजबीन के बाद बाइक का पता नहीं लग सका।

No comments

Post a Comment

Home