डीएम ने किया विभागवार समीक्षा, ईओ मुंगरा की गिरी गाज


जौनपुर। जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर विकास, नगर निकाय, वृक्षारोपण, स्कूल डेªस, पुस्तक, विद्युत वितरण, जलजमाव, सड़क मरम्मत, यातायात, निर्धारित पड़ावों पर प्राइवेट वाहनों के ठहराव, एन.एच., प्रधानमंत्री आवास, स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विभागवार गहन समीक्षा जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र द्वारा किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने डीएफओ एपी पाठक, पीडी पीके राय, प्रभारी बीएसए रमाकान्त राम को निर्देशित किया कि डेªस एवं पुस्तक वितरण वाले विद्यालयों को चिन्हित करके अगले सप्ताह उन्हीं विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण भी करायें। इसी क्रम में श्री मिश्र ने सभी नगर निकाय के अधिकारियों के साथ स्वच्छ भारत मिशन में ओडीएफ, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट, जलजमाव, स्वच्छ पेयजल, सामुदायिक शौचालय के नगर निकायवार समीक्षा करते हुये लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत लक्ष्य गुणवत्तायुक्त कार्य कराने का निर्देश दिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मंुगराबादशाहपुर के बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये जिलाधिकारी ने सीआरओ राम आसरे सिंह को 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्राप्त करके कार्यवाही कराने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुये उन्होंने सीएमओ, सीएमएस पुरूष व महिला को संक्रामक बीमारियों से बचाव, जलजमाव का निस्तारण एवं शासन की मंशानुरूप पात्रों को दवा निःशुल्क उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुये उन्होंने जिला अभिहित अधिकारी को मिठाई, फल, भोजन सहित अन्य खाद्य सामग्री की जांच करके कार्यवाही करने का निर्देश दिया। वहीं जल निगम के अधिकारियों को स्वच्छ पेयजल हेतु ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग करने का निर्देश देते हुये जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत डीसी गुप्ता, एससी सोनोदिया को विद्युतापूर्ति एवं खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने का निर्देश दिया। अन्त में एआरटीओ अनिल राय व सौरभ कुमार को निर्देश दिया कि निर्धारित स्थलों पर ही प्राइवेट वाहन खड़े कराये जायं। अपर आरक्षी अधीक्षक नगर डा. अनिल पाण्डेय को नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश देते हुये जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को सायं सौंपे गये कार्यों की समीक्षा की जायेगी। साथ ही इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

No comments

Post a Comment

Home