तालिब ज़ैदी संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मजलिसे ओलमाए हिंद के महासचिव मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि वक्फ संपत्तियों पर वक्फ माफियाओं के अवैध कब्जों का विरोध कर रहे ओलमा और जनता पर जिला प्रशासन की बर्बरता निंदनीय है। बच्चों,महिलाओं और बुजुर्गों पर बेरहमी के साथ लाठीचार्ज किया गया, मौलाना शबीब काजिम और उनके परिजनों पर भी अत्याचार किया गया है।लाठी चार्ज के नतीजे में कई लोग गंभीर घायल हैं और कई लोगों के हाथों पैरों में फेक्चर भी हुआ है। हम इस घटना की निंदा करते हैं। मौलाना ने बिहार सरकार से वक्फ सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि बिहार सरकार को चाहिए कि वह वक्फ सुरक्षा को सुनिश्चित बनाये और वक्फ माफियाओं पर शिकंजा कसे।मौलाना ने कहा कि बिहार सरकार वक्फ माफियाओं से मिलीभगत के बाद जिला प्रशासन द्वारा नमाजियों पर किए गए जानलेवा लाठीचार्ज और बर्बरता की जाँच कराते हुए वक्फ माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे। मौलाना ने कहा कि बिहार सरकार याद रखे कि कोई भी सरकार जुल्म के साथ कायम नहीं रह सकती है ,जुल्म के नतीजे ही में समाजवादी सरकार और कांग्रेस का सफाया हुआ है।इसलिए बिहार सरकार मजलूमों का समर्थन करे और वक्फ माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।मौलाना ने कहा के तै पाया है के अगर जल्दी ही मौलान शबीब काजिम और उनके साथियों को रिहा नही किया गया तो बिहार भवन पर जबरदस्त प्रर्दशन किया जायेगा।
प्रेस वार्ता मैं मौलाना रजा हुसैन, मौलाना हबीब हैदर,मौलाना निसार एहमद, मौलाना फीरोज हुसैन मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी जोनपुरी, मौलाना हसन मेहन्दी गाजीपुरी,मौलाना तनवीर हुसैन, मौलाना असीफ जायसी व अन्य ओलमा ने भाग लिया।
No comments
Post a Comment