अवैध मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर के पटैला  मोड़ के पास पुलिस ने दो युवकों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक एसपी त्रिपाठी व आरक्षी राजेश गश्त कर रहे थे कि दो संदिग्ध युवक दिखायी दिये जो पुलिस को देखकर भागने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 42 शीशी अवैध शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार युवकों में स्थानीय थाना क्षेत्र के ही पट्टीनरेन्द्रपुर निवासी सानू माली पुत्र छोटे लाल व त्रिवेणी प्रसाद पुत्र जोखन  हैं। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को जेल भेज दिया गया।

No comments

Post a Comment

Home