लापता वृद्ध का पता नहीं, परेशान हैं परिजन

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुल्तानपुर हाय (शकरमण्डी) निवासी लगभग 65 वर्षीय विश्व प्रसाद मौर्य का आज एक सप्ताह का समय बीत जाने के बावजूद भी कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। परिजनों के अनुसार विश्व प्रकाश मौर्य बीते 22 जुलाई को रोज की भांति टहलने के लिये घर से निकले कि फिर वापस नहीं आये। काफी खोजबीन के बाद कोतवाली पुलिस को लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है। इसके अलावा खोजबीन की जा रही है लेकिन आज एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उनका कहीं कुछ अता-पता नहीं चल पा रहा है।

No comments

Post a Comment

Home