राज्यमंत्री गिरीश यादव का हुआ जबरदस्त विरोध,युवाओं ने फूंका पुतला


जौनपुर। नगर के नईगंज तिराहे के पास आज एक युवा समाजसेवी के नेतृत्व में युवाओ ने नगर विकास राज्यमंत्री व सदर विधायक गिरीश यादव का पुतला जलाकर जबरदस्त प्रर्दशन किया। इन युवाओ का आरोप है कि गिरीश यादव ने पैरवी करके 3 सौ करोड़ रूपये गबन के आरोपी को जिले तैनाती करायी है। ऐसे भ्रष्ट अधिकारी का जिले में रहना आम जनता के हितकर नही है।
नेतृत्व कर रहे अनुज विक्रम सिंह छोटू ने कहा कि सोनभद्र जिले में सन् 2007 से 2010 के बीच मनरेगा में करीब 300 करोड़ रूपये का घोटाला हुआ था। इस मामले बीडीओ राजेश यादव भी आरोपी है। जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। राज्यमंत्री ने इस भ्रष्ट अधिकारी को जिले में अपना रिश्तेदार बताकर तैनाती करा दिया है। जिसका विरोध भाजपा के तीन विधायक कर रहे है। जिसके कारण मंत्री विधायक आमने सामने हो गये है। विरोध बावजूद इस अधिकारी की तैनात जिले में कर दिया गया।

इस मौके पर राजपुताना के अध्यक्ष शुभम सिंह, आयुष सिंह, सुन्दरम सिंह, नितिश सिंह, सुधांशु सिंह, आशुतोष चौहान, विभान्शु श्रीवास्तव, कृष्णा गुप्ता, अंकुर यादव, विशाल सिंह सहित भारी संख्या युवा मौजूद रहे। 
प्रर्दशनकारियो ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दिया है कि यदि 72 घंटे के भीतर राजेश की तैनाती निरस्त नही किया गया तो कलेक्ट्रेट परिसर में सामुहिक रूप से सिर का मुण्डन कराकर विरोध प्रर्दशन किया जायेगां

No comments

Post a Comment

Home