नरेन्द्र मोदी मोर्चा की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। नरेन्द्र मोदी मोर्चा की बैठक शिशु शिक्षा सदन सिविल लाइन के प्रांगण में जिलाध्यक्ष आकाश तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान मोर्चा के विषय, कार्य, सदस्यता अभियान सहित अन्य बिन्दुओं पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही श्री तिवारी ने मोर्चा को आगे बढ़ाने पर बल देते हुये सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर सभाजीत तिवारी, चन्द्र प्रकाश तिवारी, सर्वेन्द्र सिंह, इन्द्रभान सिंह, विनोद सिंह, उत्कर्ष पाण्डेय, ऋषभ सिंह, अभ्युदय शुक्ला, रिक्की सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, अमित तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home