जौनपुर । पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से जहां आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं जगह-जगह पुराने व जर्जर मकान, चहारदीवारी आदि भी गिरना शुरू कर दिये हैं। साथ ही बीती रात तेज हवा के साथ हुई बारिश से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सैकड़ों पेड़ सड़क पर गिर गये हैं। ऐसे में जौनपुर से बदलापुर सहित अन्य सम्पर्क मार्ग कई घण्टों तक बाधित नजर आया। बारिश जारी रहा। कुल मिलाकर अब यह बारिश आमजनों के लिये खतरे का कारण बनता जा रहा है।
बता दें कि बीती रात तेज हवा के साथ हुई बारिश से नगर के लाइन बाजार थाने का गेट अचानक धराशायी हो गया। थाना का गेट गिरने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों सहित आस-पास के रहने वालों में हड़कम्प मच गया। हालांकि यह संयोग तो अच्छा रहा कि यह घटना देर रात में हुई थी, अन्यथा बड़ा हादसा से इनकार भी नहीं किया जा सकता।
खेतासराय संवाददाता के अनुसार तीव्र गति से हुई बारिश से मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान अचानक ढह गया। उसके मलबे से दबने से 4 लोग गम्भीर तरह से घायल हो गये। दुकान गिरने से आस-पास के लोगों में हड़कम्प मच गया। क्षेत्रीय जनों ने बलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है। यह मामला खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार की है जहां सुरेश नामक मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान आज उस समय धराशायी हुई जब वह अपने सहयोगियों के साथ मोटरसाइकिल की मरम्मत कर रहा था।

No comments
Post a Comment