50 वर्ष बाद आया है चमत्कारी सावन का महिना 

बाबर 
जलालपुर, जौनपुर -- श्रावण मास का पहला सोमवार भारी वर्षा के बीच समाप्त होगया | मंगल वार को शिव भक्तों का जनसैलाब बिभिन्न शिव मंदिरों में दर्शन पूजन करते हुए अपने -अपने घरों की ओर रवाना हो चुके हैं | 10 जुलाई से शुरू होने वाला यह सावन 7 अगस्त को समाप्त होगा | इस वर्ष सावन माह में 5 सोमवार होंगें | जिसे लेकर शिव भक्तों में गजब उत्साह देखा जारहा है | इस महीने की सबसे ख़ास बात यह है की इस वर्ष 50 वर्ष के बाद ऐसा संयोग बना है की भगवान् शिव का यह महीना सोमवार से शुरू होरहा है और सोमवार को ही समाप्त होगा |इसलिए इसे बहुत ही दुर्लभ संयोग माना जा रहा है | इस साल रोहटक ब्रत भी लग रहा है जिसके बारे में ऐसी मान्यता है की रोह्टक ब्रत पूरा करने अर्थात पांचो सोमवार भगवान् शिव व माता पार्वती की पूजा -आराधना करने से मनो कामना की पूर्ति होती है | सावन का यह पांचो सोमवार सर्वार्थ सिद्ध योग कहलाता है | जिससे शिव भक्तों को बहुत लाभ होता है | इस वर्ष आने वाला यह सावन का योग जो 50 वर्षों बाद आया है बहुत ही दुर्लभ माना जारहा है | इसलिए सावन के अंतिम सोमवार के दिन आयुष्मान योग का होना शिव भक्तों के लिए बहुत ही कल्याणकारी माना जारहा हैं |इस दिन शहद मिश्रित दूध से शिव लिंग का अभिषेक करने से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति हो गी | 

No comments

Post a Comment

Home