तहसील दिवस में डीएम-एसपी ने 13 मामलों का निबटाया

जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र की अध्यक्षता में  मंगलवार को सदर तहसील परिसर में प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक तहसील दिवस का आयोजन हुआ जहां आये कुल 117 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 13 को निस्तारित किया गया। साथ ही श्री मिश्र ने लम्बित शिकायती पत्रों की विभागवार समीक्षा करते हुये गुणवत्तायुक्त निस्तारण का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धारा 41 मंे सीमांकन के पश्चात पत्थरगड्डी के बाद यदि कोई उसे उखाड़ता है तो उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने भू-माफियाओं को चिन्हित करने के साथ ही अभियान चलाकर कार्यवाही करने का निर्देश देते हुये सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण उसी दिन अथवा 3 दिन के भीतर मानक के अनुसार निस्तारित करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ भूमि प्रकरण के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण संयुक्त टीम ससमय हो। विशेष रूप से किसी भी न्यायालय द्वारा प्रकरण पर स्थगनादेश के बाद कोई व्यक्ति निर्माण आदि न करने पायें, अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर आरक्षी अधीक्षक शैलेश पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी एके निगम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विरेन्द्र सिंह, कृषि उपनिदेशक अशोक उपाध्याय, उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शनी, तहसीलदार चन्द्रेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर आरपी सिंह यादव, अधिशासी अभियंता लोनिवि डीसी गुप्ता, श्रमायुक्त बीएन दुबे सहित तमाम अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home