रीता बहुगुणा जोशी ने निरीक्षण करके ली जानकारी


जौनपुर। रीता बहुगुणा जोशी मंत्री महिला कल्याण, मातृ, शिशु कल्याण एवं पर्यटन उत्तर प्रदेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगराबादशाहपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया जहां सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसी क्रम में सतहरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कोई मरीज नहीं मिला जबकि हैण्डपम्प खराब मिला जिस पर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। इसी क्रम में बीते 14 जून को रोडवेज बस दुर्घटना में मृतक ज्योति प्रकाश सिंह निवासी कुंवरपुर थाना पंवारा के घर जाकर पत्नी व माता से मिलकर सांत्वना दिया। उधर मछलीशहर तहसील बार एसोसिएशन द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसी क्रम में सिकरारा क्षेत्र के बरगुदर पुल पर बीते 14 जून को रोडवेज बस दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद निरीक्षण भवन पहंुचकर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, रघुराज सिंह, सीमा द्विवेदी सहित अन्य से मुलाकात किया। इसके बाद जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र, आरक्षी अधीक्षक शैलेश पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एके निगम, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके शर्मा, डा. एसके मिश्रा, डा. नेम सिंह आदि अधिकारियोें के साथ बैठक किया। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा लीलावती अस्पताल का निरीक्षण कर अवगत कराया गया कि न्यायालय द्वारा स्टे है। इसी क्रम में आरक्षी अधीक्षक शैलेश पाण्डेय ने आशा गृह एवं जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी ने आशा ज्योति केन्द्र स्थापना की मांग किया।

No comments

Post a Comment

Home