विश्व योग दिवस की तैयारी के लिये विशेष योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

जौनपुर। जाति, धर्म व देश की सीमाओं से परे होकर वैश्विक स्तर पर सुख, शान्ति व समृद्धि के लिये वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी अपनी प्राचीनतम विरासत योग एक वरदान बन सकता है जिसके क्रियात्मक व सैद्धांतिक पक्षों के नियमित व निरन्तर अभ्यासों से चित्त के साथ चेतना को भी उच्चतम स्तर तक पहुंचाया जा सकता है। उक्त बातें पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में विश्व योग दिवस की तैयारी के क्रम में बालिका इण्टर कालेज शाहगंज में आयोजित 11 दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ करते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कही। इस अवसर पर प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति के अलावा कृष्ण मुरारी आर्य, किरन यादव, मनोज योगी, विरेन्द्र योगी, शिवकुमार, संतोष अग्रहरि, अनिल मोदनवाल, श्रीश मोदनवाल, प्रदीप जायसवाल, उग्रसेन गुप्ता, देवी प्रसाद जायसवाल, अजेन्द्र अग्रहरि, देवेश जायसवाल, प्रतिमा, प्रतिभा, श्वाती, ज्योति, खूशबू के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home