नवागत बीएसए से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमण्डल


जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल शुक्रवार को संरक्षक मो. असलम व जिलाध्यक्ष डा. अतुल प्रकाश यादव के नेतृत्व में जनपद के नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार से मिला। इस दौरान जहां शिक्षकों ने बुकें भेंट करके उनका स्वागत किया, वहीं अपनी समस्याओं पर चर्चा किया। इस पर श्री कुमार ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि कोई समस्या लम्बित नहीं रहेगी। इस अवसर पर डा. श्याम शरण सिंह, शिव कुमार सरोज, यशवंत सिंह, लाल साहब यादव, चौधरी अनिलदीप यादव, डा. उमेश मिश्र, शशिकांत यादव, रिजवानुल हसन सिद्दीकी, दयाशंकर यादव, राम मिलन, प्रशांत पाण्डेय, राकेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home