भाेपालः मध्य प्रदेश में किसानों आंदोलन काे लेकर शिवराज सरकार के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि चाहे किसान कितने भी उग्र हो जाएं उनका कर्ज माफ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में किसान का कर्ज माफ करने का मतलब ही नहीं बनता, जब हमने किसाने से ब्याज नहीं लिया तो किस बात का कर्ज माफ होगा।
'10 दिनों से सुलग रही अांदाेलन की अाग'
बता दें कि मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 10 दिनों से किसान आंदोलन की आग फैली हुई है। ये मामला मंदसौर से शुरू हुआ, जहां पुलिस फायरिंग में करीब 6 किसानों की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए किसानों ने आंदोलन को और बढ़ा दिया। मंदसौर के अलावा मध्य प्रदेश के सीहोर, फंदा और कई जगहों पर किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। ऐसे में राज्य के कृषि मंत्री का ये बयान किसानों के गुस्से और भड़का सकता है, जो पहले से ही कर्ज माफी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। वहीं, किसानों ने भी साफ कर दिया है कि उनकी मांगे न माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी तरफ आंदोलन को शांत करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज से भोपाल के दशहरा मैदान में उपवास पर बैठ गए हैं।

No comments
Post a Comment