प्रेमराजपुर गाँव की नूरी मस्जिद में कोरआन तरावीह पहले अशरे में ख़त्म


जौनपुर - पहले अशरे में नूरी मस्जिद के पेशइमाम हाफिज मोहम्मद शाहिद ने कोरान तरावीह को ख़त्म किया | इस मौके पर उन्हों ने कहा  की अब दूसरे अशरे में सुरह तरावीह पढ़ाई जाए गी | इस मौके पर नमाजे तरावीह पढ़ने वालों की तादाद सबसे ज्यादा थी | तरावीह ख़त्म के बाद लोगों ने पेशइमाम को नाजरानए अकीदत पेश  किया | इस मौके पर उन्होंने कहा की हर मोमिन पर नमाज और रोजा फर्ज किया गया है | इसलिए हर मोमिन का यह फर्ज है की नमाज और रोज़े के दामन को बड़ी मजबूती के साथ पकड़ कर रखे | उन्होंने कहा की नमाज़ हर बुराई से इंसान को बचाती है और रोजा गरीबी , मज्लूमियत, का एहसास दिलाते हुए अल्लाह की तरफ लेजाता है | नबी ने फरमाया की रोजेदार अल्लाह के नजदीक रहता है | रोज़ेदार की हर नेक तमन्ना अल्लाह् जरूर कुबूल करता है | उन्होंने कहा की हर साल रोजा हम मोमिनों को नमाज की तरफ मायल करता है | यही वजह है की अल्लाह रमजान के पाक महीने में अपने बन्दों से बे पनाह मोहब्बत करता है | रमजान शरीफ में कसरत के साथ कलामे पाक की तिलावत करे | क्यूँ की यह महीना अल्लाह् रोजेदारों को अपने हाथों से इनाम देता है | यह महीना इबादत का महीना है | इसलिए हर मोमिन को चाहये की वह नमाज और रोजे का पाबन्द बन जाए जिससे उसकी नमाज कभी कजा न हो और वह अल्लाह की तरफ मायल होकर रहे | इस मौके पर मोहम्मद इब्राहीम , मोहम्मद मुस्तकीम इरफ़ान , आरिफ , अनवर , परवेज आलम ,मोहम्मद शहजादे ,रफीक , शाहिद अली अकबर , मोहम्मद अबरार ,मोहम्मद महमूद ,आदि लोग उपस्थित रहें |

No comments

Post a Comment

Home