मंत्री नन्दी गुप्ता का आगमन आज


जौनपुर। नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मंत्री स्टाम्प, न्यायालय शुल्क पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन विभाग 11 जून को 14 बजे इलाहाबाद से स्टाफ कार द्वारा प्रस्थान करके 16 बजे निरीक्षण भवन पहुंचेंगे। 16ः40 बजे उपरोक्त स्थान से प्रस्थान करके 17 बजे मां दुर्गा देवी इण्टर कालेज सिद्दीकपुर पहुंचेंगे जहां संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष आर.एस.एस काशी प्रान्त द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसी क्रम में 19 बजे रमेश अग्रहरि के आवास पर जायेंगे। 20 बजे वहां से लखनऊ के लिये प्रस्थान करेंगे।

No comments

Post a Comment

Home