मिर्ची गैंग के सरगना राशिद अंसारी सहित 4 लूटेरे गिरफ्तार

जौनपुर। पुलिस मुठभेड़ में 5 हजार रूपये के ईनामी बदमाश एवं मिर्ची गैंग के सरगना सहित 4 लूटेरों को पकड़कर 4 तमंचा, 4 जिन्दा कारतूस, लाल मिर्ची व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, बोलेरो, वैगन आर के अलावा 53800 रूपये नगद बरामद हुआ है। इस बाबत जानकारी देते हुये आरक्षी अधीक्षक शैलेश पाण्डे ने पत्रकारों से वार्ता करते हुये बताया कि जनपदीय सीमा के अन्दर मिर्ची गैंग द्वारा कारित घटनाओं के अनावरण हेतु स्वाट प्रभारी/क्राइम ब्रांच, थानाध्यक्ष सिकरारा, खेतासराय, सरायख्वाजा की संयुक्त टीम को सफलता मिल गयी। सूचना के आधार पर टीम ने मखमेलपुर नहर पुलिया से पुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि खुटहन थान क्षेत्र में मार्च माह में हम लोगों ने बोलेरो से ओवरटेक कर व्यापारी से लूट की थी। उसके बाद सरायख्वाजा क्षेत्र के जपटापुर पेट्रोल पम्प व जेठपुरा मल्हनी रोड पर आंखों में मिर्ची डालकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। श्री पाण्डेय ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों में राशिद अंसारी उर्फ मोनू पुत्र आफताब अंसारी निवासी पटैला थाना खुटहन (मिर्ची गैंग का सरगना व 5000 रूपये का ईनामी), किशन कुमार पुत्र चन्द्रदेव प्रसाद निवासी पटेलनगर वार्ड नम्बर 11 थाना बरहज जनपद देवरिया, मो. इरफान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी एराकियाना थाना शाहगंज, असफर खां पुत्र फिरोज अहमद निवासी बाराकला थाना खेतासराय हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अरविन्द सिंह प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा, अनिल सिंह थानाध्यक्ष खेतासराय, विश्वनाथ यादव थानाध्यक्ष सिकरारा, शशि चन्द्र चौधरी प्रभारी स्वाट सहित आरक्षी रामकृत यादव, प्रदीप यादव, अमित सिंह, अनिरूद्ध सुमन त्रिपाठी, अजय जायसवाल, दीपक मिश्रा, रिंकू सिंह क्राइम ब्रांच, प्रशांत पाण्डेय शामिल हैं।

No comments

Post a Comment

Home