उपकार कम्पनी ने 20 लघु उद्यमियों को दिया ऋण

जौनपुर। उपकार बेनिफिट निधि लिमिटेड कार्यालय के जगदीशपुर स्थित मुख्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लोन मेला में लघु उद्यमियों को उपकार निधि के सह निर्देशक आशीष शुक्ला द्वारा 20 लघु उद्यमियों को ऋण प्रदान किया गया। इसी क्रम में निर्देशक श्रीमती संगीता शुक्ला ने बताया कि उपकार बेनिफिट निधि लिमिटेड एमसीए द्वारा अधिकृत निधि है। इस निधि में मन्थली इनकम स्कीम, रिकरिंग डिपोजिट, फिक्स डिपोजिट, डेली डिपोजिट, सामूहिक/व्यक्तिगत ऋण की सुविधा है। सामूहिक/ व्यक्तिगत ऋण के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये निधि के मुख्य शाखा प्रबन्धक विकास शुक्ला ने बताया कि ऐेसे लघु उद्यमी जो छोटे व्यापार करते हैं, उन्हें अपने व्यापार को बढ़ाने हेतु सर्वप्रथम इस निधि सदस्य के रूप में जुड़ना होगा। आवेदित उद्यमी के बारे निधि अपने स्तर से जानकारी प्राप्त कर उन्हें पहली बार 10000 रूपये एवं  20000 रूपये ऋण प्रदान करती है। उद्यमी द्वारा लिये गये ऋण समय सीमा के अन्दर जमा हो जाता है तो उन्हें आवश्यकता पड़ने पर दोबारा और अधिक ऋण प्रदान करती है। मेले में मुख्य रुप से जोनल मैनेजर अरविंद मिश्र, विवेक मिश्र, राजेन्द्र सिंह, संजय मौर्य, राकेश मिश्र, विनय जायसवाल, साहब लाल यादव, श्यामजी मौर्या सहित तमाम उद्यमी उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home