देसी शराब के ठीके मे घुसकर महिलाओ ने लगाई आग


जलालपुर (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर सोइरी गांव मे ग्रामीण महिलाओं ने शराब ठेका बंद कराने के विरोध में सोमवार के दिन  शराब ठीके मे घुसकर शराब की पेटी बाहर निकालकर उसमे आग लगा कर जमकर तोड़ फोड़ किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 10 महिलाओं सहित की एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल मे जुट गयी है ।बताते है कि अवधेश पटेल के नेतृत्व मे ग्रामीण महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए ठीके मे से शराब की पेटी बाहर निकाल कर आग के हवाले कर दिया पूर्व में भी उक्त शराब  ठीके को बंद कराने को लेकर  ग्रामीण महिलाओं ने कई बार प्रदर्शन किया था। तथा आला अधिकारियों द्वारा बार-बार शराब ठीके  को बंद कराने का आश्वासन भी दिया गया था । इसके बावजूद  उक्त शराब ठीके को बन्द नही कराया गया। उस समय  ग्रामीण महिलाओं के धैर्य का बाध  टूट गया जब आश्वासन देने के बाउजूद उक्त देशी  शराब  ठीके को बंद कराने के लिए शासन प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी। ग्रामीण महिलाए लामबंद होकर उक्त शराब के ठीके पर पहुंचकर प्रदर्शन करती हुई शराब के ठीके के  अंदर घुसकर शराब की पेटी  को बाहर निकाल कर आग के हवाले कर दिया ।आग लगते ही  अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया ।किसी  तरह से आग पर काबू पाया गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रही 10 महिलाओं सहित की एक व्यक्ति के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

No comments

Post a Comment

Home