जौनपुर । सांसद मछलीशहर रामचरित्र निषाद को अहमदपुर ,मीठेपार,अजोसी, गहनी, बड़ेरी,भवराशपुर,आदि गॉंव की जनता के शिकायती पत्र पर सांसद के निर्देश पर सांसद प्रतिनीधी डा विजयचन्द पटेल अहमदपुर तिराहे पर जलजल गुरु की अध्यक्षता में बैठकर लोगों की समस्याये सुने मुख्यरूप से लोगों ने विगत पॉंच वर्ष से बने अजोसी स्वास्थ केन्द्र शुरू न कराने की व मीठेपार स्वास्थ केन्द्र पर अवैध वसूली और गहनी स्वास्थ केन्द्र पर जरजर भवन और डॉक्टरों का स्वास्थ केन्द्र पर न आना बताया जिसपर सांसद प्रतिनीधी अधिकारियो की जमकर क्लास ली । डॉ विजय चंद्र पटेल ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मड़ियाहु के अधिक्षक डा राजीव यादव को फोन करके बुलाया और अस्पतालों का निरक्षण किया , साथ ही अस्पताल को तत्काल सुचारू रूप से चलाने का निर्देश दिया । ज्ञात हो की अजोसी अस्पताल का भवन 5 वर्ष पहले बना था

और उसका उद्घाटन तक नही हो पाया मौके पर कमरो की फर्श बैठ गइ है खिड़कीयों के शीशे टुट गये है छत फट रही है दरवाजे आधे सड़कर लटक रहे है पुरा परिसर जंगली झाड़ी से भरा है कारण पुछने पर डा यादव ने बताया की 2014 मे अस्पताल शुरुकर दिया गया था पर कुछ कमी की वजह से रोक दिया गया आजतक ठीकेदार ,द्वारा कमी पुरी नही की गई जिससे नये भवन मे अस्पताल नही खोला गया अप्रैल के पहले हफ्ते मे अस्पताल खोल दिया जायेगा यह पुछने पर कि यहॉं अस्पताल की बाउण्डरी गिर गई है फर्श बैठ गइ है छत फट रही है शौचालय टुट गये है आधे दरवाजे टुटे व सडे़ है अस्पताल कैसे खुलेगा उन्होने कहा की कम्पलीट करा देगें 5 साल क्यो नही कम्पलीट कराया व पुछने पर कहे की ठीकेदार का पता नही था मीठेपार अस्पताल जो की नये भवन मे जाने की राह देख रहा है वहॉ जाने पर महिला डा ने बताया की अस्पताल मे पानी शौचालय की कोइ सुविधा नही है बार बार लिखे जाने पर अधिकारी कहते है जल्द ही अजोसी नये भवन मे भेज दिया

जायेगा । लोगों ने एनम पर 25 सौ रुपये लेकर प्रसव कराने का आरोप लगाया इसपर डा राजीव यादव ने अन्भीग्यता जाहीर करते हुए जॉंच कराने की बात कही गहनी स्वासथ केन्द्र का सबसे बूरा हाल जरजर भवन कमरो मे फर्स की जगह लगभग 9 इंच मोटी उसर की रेह खिड़की व दरवाजे टुटे हुए सारी बेडे सड़ गई है दवा रखने के लिये अलमारी सड़ी हुइ मीली मौके पर लोगों ने बताया की डाः साहब 2 महीने मे एक बार दीखे थे फार्मासीस्ट ने बताया की यहॉं कोइ व्यवस्था नही है पानी बिजली भवन के बिना मरीजो को देखने मे बहूत परेशानी होती है थोड़ी भी बारीश होजाये तो अस्पताल परिसर मे 2 फीट पानी लगजाता है मरीज ज्यादातर पानी मे गीरजाते हैं जनता की गाढ़ी कमाई का सरकारी पैसों के करोड़ों के भवन व वेतन पर खर्च करने वाले स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का रवईया बेहद गैर जिम्मेदराना है । निरक्षण करते समय सांसद प्रतिनिधी के साथ सुरेन्द्र सिंह,संजय माली,जगदीश नारायण निषाद,अरुण यादव,प्रवीण मिश्रा,रंजन यादव,हरिशचन्द दुबे,व क्षेत्र की जनता उपस्थित रहें ।
No comments
Post a Comment