व्यवसाय विरोधी नीतियों के खिलाफ मेडिकल स्टोर संचालकों ने फूंका पुतला


जौनपुर। दवा विक्रेताओं के एक संगठन द्वारा भारत बंद के किये गये आह्वान का केमिस्ट एण्ड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन ने जबर्दस्त विरोध किया। संगठन के सभी सदस्यों ने 2 घण्टे अतिरिक्त समय तक अपने मेडिकल स्टोरों को खोला। देखा गया कि जिला अस्पताल के आस-पास के अलावा शहर के कोने-कोने की अधिकांशतः दुकानें खुल रहीं। इसके चलते मरीजों को दवाओं के लिये कोई परेशानी नहीं झेलना पड़ा। कुल मिलाकर विरोध कर रहे दवा संगठन का भारत बंद पूरी तरह से विफल रहा। इसी क्रम में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी सहित तमाम मेडिकल स्टोर संचालक नगर के जहांगीराबाद में एकत्रित हुये जहां भारत बंद आयोजित करने वाली संस्था एआईओसीडी का पुतला दहन करके उसके व्यवसाय विरोधी नीतियों का विरोध किये। इस अवसर पर अध्यक्ष राजय यादव, संयोजक दिलीप गुप्ता, सचिव राजेन्द्र निगम, सतीश सिंह, सुभाष मौर्या, इरफान अहमद, सुनील चौरसिया, संतोष मौर्या, महेन्द्र गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, धु्रव जायसवाल सहित के अलावा सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home