वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाया गया प्रणव यादव का जन्मदिन

जौनपुर। जन्मदिन की खुशियों को यादगार और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए प्रणव यादव का जन्मदिन पूरे परिवार के साथ वृद्ध जन आवास वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उनके साथ मिलकर केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। सभी ने एक साथ भोजन भी किया।

इस अवसर पर बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। परिवार द्वारा अपनी खुशियों में वृद्धजनों को शामिल करने की इस पहल की सभी ने सराहना की।

उच्च प्राथमिक विद्यालय धर्मापुर की सहायक अध्यापिका आशा यादव ने कहा कि जन्मदिन जैसे खुशी के अवसरों को केवल औपचारिक रूप से मनाने के बजाय समाज के बुजुर्गों के साथ साझा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल कई बच्चे जन्मदिन पर केक को एक-दूसरे के चेहरे पर लगाकर बर्बाद कर देते हैं, जबकि यही खुशी यदि बुजुर्गों के बीच बांटी जाए तो उन्हें अपनापन और प्रसन्नता मिलती है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही बुजुर्गों के सम्मान और सेवा का संस्कार देना चाहिए। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हैं।

इस अवसर पर विंध्यवासिनी उपाध्याय, विशाल उपाध्याय, अजय यादव, संदीप कुमार यादव, महेन्द्र कुमार यादव (सहायक अध्यापक), आशा यादव (सहायक अध्यापिका), उच्च प्राथमिक विद्यालय धर्मापुर सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home