जौनपुर। जनपद में लगातार हो रही बारिश एवं जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 2 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। इसमें परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध विद्यालय शामिल हैं। इस दिन विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने निर्देश दिया है कि विद्यालय बंद रहने के बावजूद सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर अपार, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे।
वहीं, परिषदीय तथा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में महिला शिक्षकों को हलषष्ठी (हरछठ/ललई छठ) का अवकाश रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
No comments
Post a Comment