रहमानिया सीरत कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन

रहमानिया सीरत कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन
जौनपुर, 18 अगस्त 2026। रहमानिया सीरत कमेटी, ढड़ियाना टोला की बैठक मंगलवार को हजरत मौलाना अफाक साहब की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में शफीक रजा जौनपुरी को सदर (अध्यक्ष), इस्तिखारुल प्रधान को जनरल सेक्रेटरी तथा साजिद अली गल्लू को खजांची चुना गया।

इस अवसर पर शाहनवाज मंजूर सभासद, शाहनवाज अहमद सभासद अबीरगढ़ टोला, अनवर उल हक पूर्व सभासद, सैफुद्दीन उर्फ कैस, वसीम कुरैशी, नूरुद्दीन उर्फ संजु, जावेद खान बाबू पूर्व सभासद, मौलाना हनीफ उल कादरी, असद खान मुन्ना, अजीज, अल्ताफ, तोहिद, हाफिज रेहान, मोहम्मद कलीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बैठक में कमेटी के आगामी कार्यक्रमों एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

No comments

Post a Comment

Home